तेजी के बाद ठंडा पड़ा बाजार! सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का
वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेतो के बावजूद भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (13 मई) को गिरावट में खुले। इससे एक दिन पहले बाजार चार साल की सबसे अच्छी एक दिवसीय बढ़त लेकर बंद हुआ था। बाजार के जानकारों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजार आज कंसोलिडेशन के फेस में जा सकता है।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 180 अंक गिरकर 82,249.60 पर ओपन हुआ। सोमवार को यह 82,429.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सुबह 9:30 बजे 471.58 अंक या 0.57% की गिरावट लेकर 81,958.32 पर था।
इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 भी गिरावट के साथ 24,864.05 अंक पर ओपन हुआ। सोमवार को यह 24,924.7 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सुबह 9:30 बजे यह 121.75 अंक या 0.49% की गिरावट लेकर 24,802.95 पर था।
आज बाजार के लिए मुख्य ट्रिगर पॉइंट्स
वैश्विक बाजार से संकेत और विदेशी निवेशकों (FIIs) की ओर से नए सिरे से खरीदारी जैसे पहलू आज बाजार की चाल पर अपना प्रभाव डाल सकते हैं। इसके अलावा निवेशकों की नजर अप्रैल के रिटेल इन्फ्लेशन के आंकड़ों पर रहेगी, जो आज बाजार बंद होने के बाद बाद में जारी होने वाले हैं।
वैश्विक बाजारों का क्या हाल?
इस बीच, अमेरिका-चीन व्यापार समझौते के बाद वॉल स्ट्रीट में तेजी आने के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में तेजी आई। जापान के निक्केई में 2.17 प्रतिशत की उछाल आई और टॉपिक्स में 1.77 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.13 प्रतिशत बढ़ा। ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 0.71 प्रतिशत बढ़ा।
सोमवार को कैसी थी बाजार की चाल?
सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 2,975.43 अंक या 3.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,429.90 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी50… 916.7 अंक या 3.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,924.7 के स्तर पर बंद हुआ। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने तथा चीन और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते जैसी वैश्विक और घरेलू सकारात्मक घटनाओं के मेल से सोमवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों में तेज़ उछाल देखने को मिला।
आज इन कंपनियों के आएंगे Q4 नतीजे
भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, गेल, सिप्ला, सीमेंस, भारती हेक्साकॉम, हीरो मोटोकॉर्प, आदित्य बिड़ला कैपिटल, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज, हनीवेल ऑटोमेशन, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, साई लाइफ साइंसेज, जुबिलेंट इंग्रेविया, सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी, आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, एएसके ऑटोमोटिव, शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक, ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस, द अनूप इंजीनियरिंग, वीआईपी इंडस्ट्रीज, पटेल इंजीनियरिंग कंपनी, सुवेन लाइफ साइंसेज, एडवांस्ड एंजाइम टेक्नोलॉजीज, डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स, अर्केड डेवलपर्स, एलेम्बिक, ताज जीवीके होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, और स्टर्लिंग टूल्स समेत 84 कंपनियां मंगलवार (13 मई) को जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद
वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर की पहली फिफ्टी किसे डेडिकेट की? जानिए पूरी कहानी