जंग के बीच परमाणु परीक्षण करने की तैयारी में पुतिन
मास्को । रूसी न्यूक्लियर टेस्टिंग साइट के प्रमुख ने यह खुलासा किया है कि उनकी सीक्रेट टेस्टिंग फैसिलिटी किसी भी क्षण परमाणु परीक्षण करने को तैयार है। उन्हें बस मॉस्को से आदेश का इंतजार है। आमतौर पर ऐसे बयान नहीं आते। ये बहुत ही दुर्लभ बयान है, जिसकी वजह से दुनिया में खलबली मच सकती है।
रूस ने 1990 के बाद से आजतक एक भी परमाणु परीक्षण नहीं किया है। लेकिन पश्चिमी और रूस के रक्षा एक्सपट्र्स का मानना है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन किसी भी समय परमाणु परीक्षण का आदेश दे सकते हैं। ताकि यूक्रेन और उसका साथ दे रहे देशों को सबक मिल सके। साथ ही वो रूस में लंबी दूरी की मिसाइलों के अटैक से बचें। उधर नॉर्वे की सीमा के पास रेडियोएक्टिव तत्व सेसियम-137 के कण मिले हैं। रेडियोएक्टिव कण मिलने की वजह से चर्चा और बढ़ गई है कि रूस जल्द ही परमाणु परीक्षण कर सकता है। परमाणु परीक्षण होगा या नहीं इस पर मॉस्को में चर्चा चल रही है। क्योंकि इस परीक्षण के बाद से चीन और अमेरिका को भी बढ़ावा मिलेगा। वो भी परीक्षण करेंगे। इससे परमाणु हथियार संपन्न देशों के बीच एक नई रेस शुरू हो जाएगी। इन तीनों देशों ने सोवियत संघ के खत्म होने के बाद से परीक्षण भी नहीं किए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत गरम, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की चिंता
चुनाव खर्च में बीजेपी सबसे आगे, 146.71 करोड़ खर्च कर 89 सीटों पर मिली जीत
‘घबराने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में भरोसा दिलाया हरदीप पुरी ने