सावरकर का अपमान करते हैं राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे चुप रहते : आशीष शेलार
मुंबई । भारतीय जनता पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि उनकी पार्टी हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। राहुल गांधी हमेशा कहते रहे हैं कि सावरकर ने जेल से बाहर निकलने के लिए अंग्रेजों से माफी मांगी थी। राहुल गांधी ने लगातार सावरकर का अपमान किया है।
राहुल, उन विपक्षी नेताओं में शामिल हैं, जो बड़ी संख्या में विपक्षी गठबंधन की बैठक के लिए शहर में उपस्थित हैं। शेलार ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर भी कटाक्ष कर कहा कि वह कहते हैं, कि वह सावरकर के कट्टर अनुयायी हैं, लेकिन जब राहुल इसतरह के आपत्तिजनक बयान देते हैं, तब वह चुप रहते हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ठाकरे और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता उन लोगों के मेजबान बन गए हैं जो शिवसेना से नफरत करते थे। ये लोग (विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्य) कई वर्षों तक (शिवसेना संस्थापक) बालासाहेब ठाकरे से नफरत करते रहे थे। वे सभी अब एक साथ आ गए हैं और उद्धव ठाकरे उनकी सेवा कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को इन नेताओं के लिए लाल कालीन बिछाने पर शर्म आनी चाहिए जो ‘‘महाराष्ट्र से नफरत करते हैं। शेलार ने आरोप लगाया, ‘‘विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सदस्य दावा करते हैं कि वे लोकतंत्र को बचाने के लिए एक साथ आए हैं लेकिन वास्तव में वे अपने परिवारों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त