राहुल गांधी पहुंचे वाल्मीकि मंदिर, बीजेपी ने बताया ढोंग
नई दिल्ली। वाल्मीकि जयंती पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की। राहुल के इस कदम के बाद बीजेपी ने उन पर हमला बोला। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी की बाल्मीकि मंदिर यात्रा को ढोंग बताते हुए कांग्रेस पर आरक्षण विरोधी होने का गंभीर आरोप लगाया।
अमित मालवीय ने अपने एक्स पर पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी वाल्मीकि मंदिर जाकर ढोंग कर रहे हैं। कांग्रेस का आरक्षण विरोधी इतिहास है और राहुल गांधी ने खुद अमेरिका यात्रा के दौरान कहा था कि वह आरक्षण हटा देंगे। यह वही धुन है जो गांधी परिवार ने नेहरू के समय से गाई जा रही है। उन्होंने कहा कि उस समय की नेहरू सरकार ने 1956 में काका कालेलकर रिपोर्ट को खारिज कर दिया था, जिसने पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की सिफारिश की गई थी। इसके अलावा नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर आरक्षण का विरोध किया, यह तर्क देते हुए कि इससे अक्षमता और दोयम दर्जे का मानक पैदा होता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग की रिपोर्ट को लागू करने में देरी की और राजीव गांधी ने भी 1990 में ओबीसी आरक्षण का विरोध किया। उन्होंने कांग्रेस पर मुस्लिम आरक्षण के नाम पर ओबीसी समुदाय के अधिकारों को कम करने का भी आरोप लगाया। बीजेपी नेता ने अपने बयान में कांग्रेस के आरक्षण विरोधी रुख को बार-बार उजागर किया और यह दावा करते हुए कि नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक, कांग्रेस हमेशा से ही सामाजिक न्याय और आरक्षण के खिलाफ रही है।
शराब के नशे में युवकों का उत्पात, पुलिस टीम पर किया हमला
ईरान जंग के बीच पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल, सऊदी अरब से बढ़ी बातचीत
‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोबाल के परिवार का पोस्ट वायरल, उठे कई सवाल
जंग के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, इस्राइल को देगा हथियार
‘द केरल स्टोरी 2’ पर सियासत गर्म, राहुल गांधी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया
ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ तेज, अमेरिका ने ईरान के 3000 ठिकानों पर किए हमले
साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज एक साथ, अल्लू अर्जुन के भाई की शादी बनी खास
LPG कीमत बढ़ने पर उमंग सिंघार बोले- महंगाई से जनता परेशान
ट्रेलर में दिखा खतरनाक अवतार, दुश्मनों से बदला लेने निकले रणवीर
एफडी कराने के नाम पर ठगी, 3 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए 40 लाख