राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को राहुल गांधी करेंगे संबोधित
राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के महासम्मेलन में पूरे छत्तीसगढ़ के युवा मितान नवा रायपुर में जुटेंगे। सांसद राहुल गांधी क्लब के सदस्यों को संबोधित करेंगे। युवाओं में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। चाहे राशन कार्ड बनवाना हों, जाति प्रमाण पत्र बनवाना हो या आय प्रमाण पत्र, लोग सीधे क्लब के सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं और उनका काम सहजता से हो रहा है। उत्साही युवा शासन की योजनाओं में भागीदारी करने लोगों से अपील कर रहे हैं। उन्हें योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक अब तक प्रदेश में 13 हजार 242 राजीव युवा मितान क्लब गठित किए जा चुके हैं। अब तक तीन लाख 22 हजार 770 युवा इसमें सदस्य के रूप में शामिल हो चुके हैं। इसका उद्देश्य रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इसके लिए हर तिमाही शासन द्वारा ऐसे क्लबों को खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए 25 हजार रुपये दिए जाते हैं। कम से कम 15 हजार रुपये व्यय का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाता है। वैसे ही अगली तिमाही के लिए राशि जारी कर दी जाती है।
अब तक इन क्लबों के लिए 132 करोड़ रुपए आबंटित किए जा चुके हैं। अब तक इन क्लबों द्वारा दो लाख सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेल गतिविधियां हो चुकी है। सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी काफी किया है। पौधरोपण के माध्यम से हरीतिमा का दायरा बढ़ाने का काम सबसे ज्यादा हुआ है। प्रदेश में जो छत्तीसगढ़िया ओलंपिक हुए उनमें भी क्लब के सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा। लगभग 25 लाख लोगों ने इन खेलों में हिस्सा लिया है।
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद