राजस्थानी घूमर से जमेगा रंग
जबलपुर। त्रिपुरी गरबा महोत्सव के ग्रैंड फिनाले का समय नजदीक आ रहा है। इधर प्रतिभागी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत नर्मदा मैया का पूजन कर त्रिपुरी वूमेंस क्लब के अध्यक्ष श्रीमती सुनयना जायसवाल एवं त्रिपुरी टाइम्स की ब्रांड एंबेसडर ममता पांडे ने किया। प्रशिक्षण दे रही शिवांशी और नेत्रा ने बताया कि परंपरागत गरबे के साथ राजस्थानी घूमर की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। राहुल ने बताया कि गरबे में सोलो डांस के अलावा ग्रुप डांस की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। त्रिपुरी गरबा महोत्सव में सभी आयु वर्गों के लोगों की सहभागिता है।
वर्जन
प्रशिक्षण ले रही मां-बेटी ने बताया कि हम तो पहली बार त्रिपुरी गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए आए हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लग रह है। हम पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
अदिति एवं सरिता तिवारी