डोनाल्ड ट्रंप को दोषी ठहराए जाने पर भड़का रिपब्लिकन नेताओं का गुस्सा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को न्यूयॉर्क के गुप्त धन मामले के सभी 34 आरोपों में दोषी पाया गया है। ट्रंप को दोषी ठहराए जाने के फैसले का उनकी रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों ने विरोध किया और अपने पूर्व राष्ट्रपति का समर्थन किया।बता दें कि 77 साल के ट्रंप पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिन्हें अपराधी घोषित किया गया है। हालांकि, ट्रंप ने अपने खिलाफ चलाए जा रहे इस मुकदमे को अपमानजनक और धांधलीपूर्ण बताया। उन पर साल 2016 में व्हाइट हाउस में आने से पहले पूर्व पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ अपने यौन संबंधों को छिपाने के लिए व्यापारिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है। इस मामले में 34 आरोप, 11 चालान, 12 वाउचर और 11 चेक पेश किए गए।12 सदस्यीय जूरी के सर्वसम्मति से हश मनी आपराधिक मामले में फैसले पर पहुंची। इसके बाद रिपब्लिकन के सदस्यों ने ट्रंप के लिए समर्थन जाहिर किया। पिछले कुछ महीनों में ट्रंप के करीबी सहयोगी और विश्वासपात्र के रूप में उभरे भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी ने कहा कि इस फैसले का असर उल्टा पड़ेगा।उन्होंने आगे कहा, 'अभियोजक एक राजनेता हैं, जिन्होंने ट्रंप को बर्बाद करने की धमकी दी थी। न्यायाधीश की बेटी एक डेमोक्रेट हैं, जिन्होंने मुकदमे से कई डॉलर जुटाए हैं। जबकि उनके पिता ने इसकी अध्यक्षता की। जूरी के निर्देशों में कहा गया है कि उन्हें दोषी ठहराए जाने के लिए अपराध पर सहमत होने की जरूरत नहीं है।'
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत