कतर दौरे पर एस जयशंकर, पीएम और विदेश मंत्री से होगी मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज (30 दिसंबर) को कतर के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक की यात्रा के दौरान वो कतर के पीएम और विदेश मंत्री महामहिम शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकात करेंगे।
कई मुद्दों पर कतर के प्रधानमंत्री से बात करेंगे जयशंकर
अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री दोनों पक्षों के राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, सांस्कृतिक और दोनों देशों के लोगों के आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे।
याद रहे कि विदेश मंत्री एस जयशंकर इसी महीने 6-7 दिसंबर को कतर गए थे। वह कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री महामहिम शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के निमंत्रण पर दोहा फोरम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।
नीतीश कुमार की जीवनी: निजी जीवन, परिवार और करियर पर एक नजर
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
वीपी और अटल सरकार में मंत्री रहे Nitish Kumar, क्या अब मोदी कैबिनेट में एंट्री संभव?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी निगरानी
होली के दिन रायपुर ग्रामीण में हिंसा, तीन मर्डर और तिल्दा में चाकूबाजी
छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: Laxmi Verma का नामांकन, Vishnu Deo Sai ने दी मौजूदगी
पश्चिम एशिया संघर्ष लंबा खिंचा तो क्या होगा? इस रिपोर्ट ने जताई ऐसी आशंका
स्टेशन पर जज करते रहे पत्नी का इंतजार, ट्रेन के वॉशरूम से महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप