शरद पवार ने बेटी सुप्रिया सुले को बारामती से उम्मीदद्वार घोषित किया
मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने सांसद सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया। अटकलें हैं कि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को बारामती सीट से उतारा जा सकता है। शरद पवार ने पुणे जिले की भोर तहसील में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) द्वारा आयोजित रैली के दौरान यह घोषणा की। कार्यक्रम में एमवीए के घटक दल शिव सेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत भी मौजूद थे। शरद पवार ने कहा कि चुनाव आयोग 14 या 15 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। चुनाव आयोग ने पवार की पार्टी को चुनाव चिह्न के तौर पर ‘तुरहा बजाता व्यक्ति आवंटित किया है। पवार ने कहा, ‘‘चुनाव हमारे देश का भविष्य तय करेगा। देश के भविष्य को लेकर अब तक कोई भी इतना चिंतित नहीं था, लेकिन अब बदलाव की जरूरत है। आज, प्रधानमंत्री मोदी किसानों की आत्महत्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके बजाय वह सारा ध्यान केवल गुजरात पर केंद्रित कर रहे हैं।
शरद पवार ने मोदी सरकार पर ताकत के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी हमें कौन सी गारंटी दे रहे हैं? न काला धन वापस आया और न ही कोई काम हो रहा है। आज किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमारे देश में महंगाई और बेरोजगारी गंभीर समस्या बन गई है।
पवार ने कहा, आज मैं बारामती लोकसभा क्षेत्र से सुप्रिया सुले को अपना उम्मीदवार घोषित करता हूं। सुले बारामती से तीन बार से सांसद हैं। अटकलें हैं कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा बारामती से सुनेत्रा पवार को मैदान में उतार सकती है।
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा