टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 12  में नजर आ सकती हैं। इन दिनों रोहित शेट्टी के अच अवेटेड शो खतरों के खिलाड़ी 12 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। टीवी के चर्चित रिएलिटी शो का नया सीजन अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। मेकर्स टीवी और फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारों को इस शो के लिए लगातार अप्रोच कर रहे हैं। बीते दिनों ही इस शो से कई लोगों के नाम भी जुड़े हैं। इस बीच अब खतरों के खिलाड़ी 12 से शिवांगी जोशी का भी नाम जुड़ने लगा है। शिवांगी जोशी इस समय कलर्स चैनल के डेली सोप 'बालिका वधू 2'  में नजर आती हैं। अगर सब कुछ ठीक हुआ तो जल्द ही टीवी की ये बहू खतरों से खेलती हुई नजर आएगी।