18 हजार फीट से भी अधिक ऊंचाई पर हैं श्री खंड महादेव
श्रीखंड महादेव हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में स्थित धार्मिक तीर्थ स्थल है। यह दुनिया भर में प्रसिद्घ जो भगवान शिव और पार्वती को समर्पित हैं। यह स्थान शिव भक्तों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह यात्रा श्री खंड महादेव कैलाश यात्रा के नाम से दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह यात्रा हर साल सावन के महीने में की जाती है।यह यात्रा हिमाचाल प्रदेश के बेस गांव जौन से शुरु होती है। श्रीखंड महादेव 18570 फीट ऊंचाई पर स्थित है, यहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को लगभग 32 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है। इस यात्रा को अमरनाथ यात्रा से भी कठिन माना जाता है। श्री खंड यात्रा में 15 साल से कम आयु के व्यक्ति शामिल नहीं हो सकते हैं।
इस यात्रा के दौरान आप कई धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकते हैं। आप निरमंड में सात मंदिर, शिव गुफा, परशुराम मंदिर, हनुमान मंदिर, दक्षिणेश्वर महादेव, अरसु आदि धार्मिक स्थानों पर भी घूम सकते हैं।मान्यता के अनुसार, भस्मासुर नामक राक्षस भगवान शिव को भस्म करने के लिए उनके पीछे पड़ गया। इस पर माता पार्वती उस राक्षस के डर से रो पड़ी और उनके आंसुओं से नयन सरोवर झील का निर्माण हुआ। कहा जाता है कि वनवास के दौरान पांडव इसी स्थान पर रुके थे। श्रीखंड महादेव से जुड़ी और भी कई मान्यता हैं।
राशिफल 16 नवंबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छठ पूजन के दृश्य में हमारी संस्कृति का जीवंत दर्शन होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शहडोल में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क
समाज को मार्गदर्शन देने का काम करते हैं संत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विद्यार्थियों के लिए किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव, तकनीकी दक्षता और नवाचार जरूरी : राज्यपाल मंगुभाई पटेल
खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया की न्यूयॉर्क के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट बहाल, यात्रियों को मिलेगी राहत
यमुना में गिर रहे 520 गंदे नाले: सुप्रीम कोर्ट की प्रशासन को फटकार, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
छठ पूजन के दृश्य में हमारी संस्कृति का जीवंत दर्शन होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव