रेवन्ना की गिरफ्तारी के बाद सीआईडी कार्यालय पहुंची SIT
यौन उत्पीड़न कांड के आरोपी सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना आखिरकार गिरफ्त में आ चुके हैं। आज प्रज्ज्वल को मेडकिल के लिए ले जाया जाएगा। विशेष जांच दल (एसआईटी) सुबह बंगलूरू स्थित सीआईडी कार्यालय पहुंची है। सीआईडी कार्यालय में उनके साथ पूछताछ की जाएगी। एसआईटी सूत्रों की मानें तो उनका पौरूष परीक्षण भी कराया जा सकता है।बता दें, आज विशेष अदालत प्रज्ज्वल और उनकी मां भवानी रेवन्ना की याचिका पर सुनवाई करेगी। उनकी मां ने कथित अपहरण मामले में अग्रिम जमानत मांगी है। हालांकि भवानी इस मामले में आरोपी नहीं हैं, लेकिन एसआईटी कथित तौर पर उनकी भूमिका की जांच करना चाहती है। इसी मामले में प्रज्ज्वल के पिता विधायक एच डी रेवन्ना को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था।
जर्मनी के म्यूनिख से बंगलूरू हवाई अड्डे पर पहुंचते ही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देर रात प्रज्ज्वल को गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के मुताबिक, एक महीने बाद 31 मई को प्रज्ज्वल के बेंगलुरु लौटने पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने बाद में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे एसआईटी को सौंप दिया। गिरफ्तारी के बाद एसआईटी प्रज्ज्वल रेवन्ना को लेकर बेंगलुरू में सीआईडी के कार्यालय पहुंची। यहां से रेवन्ना को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जाएगा। वहीं, विशेष जांच दल (एसआईटी) बेंगलुरु हवाई अड्डे से दो सूटकेस ले गई थी। गौरतलब है कि यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्ज्वल ने पहले ही एक वीडियो संदेश जारी कर 31 मई को भारत वापसी की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही बंगलूरू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एसआईटी रेवन्ना को गिरफ्तार करने के लिए पहले से तैयार थी। पिछले दिनों इंटरपोल ने रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही