कोलंबियन पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। स्पेन की अदालत ने टैक्स धोखाधड़ी के मामले में शकीरा की अपील को खारिज कर दिया है। इसके बाद अब उन पर केस दर्ज करने का रास्ता साफ हो गया है। शकीरा पर टैक्स चोरी करने के आरोप का मामला पहली बार 2018 में खबरों में आया था। उस समय स्पेन के वकीलों ने आरोप लगाया था कि 2021 से 2014 के सिंगर ने जो कमाई की है उस पर करीब 1.55 करोड़ डॉलर, यानी 120 करोड़ रुपए नहीं जमा कराए थे। इस मामले में शकीरा जून 2019 में अदलात में भी पेश हुई थीं। उन्होंने अपनी गवाही में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इंकार किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि टैक्स ऑफिस से जानकारी मिलते ही उन्होंने पैसे जमा कर दिए थे।

इस मामले की सुनवाई करते हुए अदालत का कहा, हमारे पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि शकीरा टैक्स जमा न करने और उसके रूल का पालन नहीं किया है। ऐसे में सिंगर के ऊपर केस चालाया जा सकता है। अगर उनके ऊपर लगे आरोप सही साबित हो जाते हैं और अदालत उनको दोषी पाती है तो उन्हें सजा हो सकती है। इसमें शकीरा को जेल के साथ जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।