वर्ड पॉवर चैम्पियनशिप के राज्य प्रतियोगी विजेता मुम्बई जायेंगे
भोपाल : सीहोर में दो दिवसीय राज्य-स्तरीय वर्ड पॉवर चैम्पियनशिप ओलंपियाड का आज सीहोर में समापन हो गया। चैम्पियनशिप ओलंपियाड में प्रदेशभर के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता बच्चे अब मुम्बई में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राज्य शिक्षा केन्द्र की अपर मिशन संचालक श्रीमती आर. उमा माहेश्वरी ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चे अब अपनी श्रेष्ठता के कारण किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा में रटने की प्रवृत्ति से हटकर सीखने की क्षमता की गति को और बेहतर बनाने के प्रयास होना चाहिये। प्रभारी कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता बच्चों में उत्साह पैदा करती है। वर्ड पॉवर चैम्पियनशिप की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राज्य शिक्षा केन्द्र मध्यप्रदेश और सहयोगी संस्था लीप फॉर वर्ड द्वारा किया गया। इसमें प्रदेश के शासकीय विद्यालयों के कक्षा दूसरी से कक्षा पाँचवीं तक के बच्चों ने प्रतिभागिता की।
वर्ड पॉवर चैम्पियनशिप की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा दूसरी के प्रणीत सुलेखिया भोपाल, कक्षा तीसरी से गुना के नमन लोधी, कक्षा चौथी के चैतन्य कुम्भलवार बालाघाट और कक्षा पाँचवीं के विराट पाण्डे भिण्ड ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुरस्कार स्वरूप विजेता को चैम्पियन ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, गोल्ड मैडल, साइकिल, स्पोर्ट्स किट, टेबलेट, स्कूल बैग और अन्य सामग्री दी गई।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई