IRCTC वेबसाइट और फर्जी एप से रहें दूर........
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट और मोबाइल एप से हर रोज लाखों लोग टिकट बुक करते हैं। कई लोग खुद से टिकट बुक करते हैं और कई लोग एजेंट के जरिए टिकट बुक कराते हैं। यदि आप उनमें से एक हैं जो खुद टिकट बुक करते हैं तो आपके लिए एक अलर्ट है। IRCTC के मुताबिक कई सारे IRCTC के नाम से फर्जी एप वायरल हो रहे हैं। IRCTC के कुछ फर्जी एप्स गूगल प्ले-स्टोर पर हैं और कुछ एप्स की एपीके फाइल वायरल हो रही हैं। IRCTC की कुछ फर्जी वेबसाइट भी चल रही हैं। आइए हम आपको IRCTC के इन फर्जी एप्स के बारे में बताते हैं...
IRCTC का असली मोबाइल एप?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IRCTC के पास टिकट बुकिंग के लिए एक ही आधिकारिक एप है जिसका नाम IRCTC Rail Connect है। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। गूगल प्ले-स्टोर से IRCTC Rail Connect एप को 5 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है और इसे 3.7 की रेटिंग मिली है। एप को डाउनलोड करते समय आप इन्हीं जानकारियों के आधार पर चेक कर सकते हैं कि आप असली एप डाउनलोड कर रहे हैं या नकली।
इस एप के साथ IRCTC Official भी लिखा हुआ है जो कि इस बात की पुष्टि करता है कि यही आधिकारिक एप है। फर्जी एप से बचने के लिए किसी भी थर्ड पार्टी सोर्स से एप को डाउनलोड ना करें। इस स्क्रीनशॉट से आप असली और नकली एप की पहचान कर सकते हैं। फर्जी एप irctcconnect.apk के नाम से वायरल हो रहा है। इस एपीके फाइल को टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर शेयर किया जा रहा है।
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
शोक के बीच परिवार ने लिया नेत्रदान का सराहनीय निर्णय
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
बैतूल में दिल दहला देने वाली वारदात, माता-पिता और भाई की हत्या
AI Futureएआई आने से इंसानों की जगह नहीं लेगी मशीन', सिस्को के अधिकारी ने बताया कैसे बदलेंगे रोजगार के मौके
टैरिफ अवैध तो अब क्या: बौखलाए ट्रंप ने दुनियाभर पर लगाए अतरिक्त शुल्क, भारत को राहत या कुछ और? समझिए पूरा खेल
ग्वालियर में परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी, 2 घंटे में 3 बार बदले गए प्रश्नपत्र