आचार संहिता लगते प्रशासन की सख्ती शुरू
आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही शनिवार की शाम नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ता ने शहर में लगे राजनीतिक पार्टी व उनके जनप्रतिनिधियों के बैनर, पोस्टर निकालने का काम किया शुरू कर दिया गया है। मालूम हो कि शहर के हर क्षेत्र में राजनीतिक पार्टी के बैनर, पोस्टर से पटे हुए है, जिसे हटाने में समय लग रहा है।
ऐसे में अतिक्रमण टीम को प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए देर शाम तक सक्रिय रहना पड़ा है और जहां भी बैनर-पोस्टर मिलते जा रहे थे, उन्हें हटाने की काम किया जाता रहा है। टीम के मुताबिक बड़े कार्रवाई के बाद भी बड़े पैमाने में बैनर, पोस्टर बचे हुए है, ऐसे में आने वाले दिन में भी इन्हें हटाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे शिलालेख जिसमे राजनीतिक पार्टी के जनप्रतिनिधियों और नेताओं के नाम अंकित है, उसपर कागज चस्पा करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
महापौर और सभापति ने सरकारी वाहन किए जमा
शनिवार की दोपहर आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है और अपने काम में जूट गए है। इधर नियमानुसार नगर निगम के महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरुद्दीन ने भी अपने सरकारी वाहन जमा करा दिए हैं।
पार्टीगत लगी प्रतिमाओं के शिलालेख भी छिपाए
एक टीम ऐसे पार्टीगत प्रतिमाओं की तलाश कर उसके शिलालेख में कागज चिपकाते रहे हैं, जिसमें राजनीतिक पार्टी व उनके नेताओं के नाम लिखे हुए हैं। ऐसे करीब एक दर्जन से ज्यादा में कागज चस्पा किया गया है। इसी तरह रविवार को भी दीवार में राजनीतिक पार्टी से लिखे हुए स्लोगन आदि को पोतने की कार्रवाई की जाएगी।
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद