सुनील नरेन ने रचा इतिहास, ‘नो-बाउंड्री’ वाले ओवरों में बने नंबर-1
Sunil Narine: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने IPL 2025 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में केकेआर के लिए सुनील नरेन सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने अपनी गेंदबाजी और बल्ले से KKR को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 103 रन बनाए, जिसे केकेआर ने सुनील नरेन की पारी की बदौलत हासिल कर लिया।
4 ओवर में नहीं लगने दी कोई बाउंड्री
सुनील नरेन ने पहले गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर में सिर्फ 13 रन देकर तीन अहम विकेट हासिल किए और चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग ऑर्डर की रीढ़ ही तोड़ दी। उन्होंने राहुल त्रिपाठी, रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी के विकेट हासिल किए। उनकी वजह से ही CSK की टीम सिर्फ 103 रन ही बना पाई। खास बात ये रही कि नरेन ने अपने चार ओवर के कोटे के दौरान कोई भी बाउंड्री नहीं दी।
अश्विन को छोड़ा पीछे
सुनील नरेन ने 16 बार ऐसा किया है, जब IPL मैच में उन्होंने अपने पूरे चार ओवर फेंके हों और उन्होंने कोई भी बाउंड्री नहीं दी हो। ये IPL में किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैं। नरेन ने इस मामले में नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है और उन्होंने रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ा है। अश्विन ने IPL में 15 बार ऐसा किया है, जब मैच में उन्होंने अपने पूरे चार ओवर किए और बाउंड्री नहीं लगने दी।
सुनील नरेन ने बनाए 44 रन
गेंदबाजी के बाद सुनील नरेन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल थे। उनके अलावा क्विंटन डि कॉक ने 23 रन और अजिंक्य रहाणे ने 20 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही केकेआर की टीम जीतने में सफल रही। सुनील नरेन साल 2012 से ही IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक IPL के 182 मैचों में कुल 185 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा IPL में उनके बल्ले से 1659 रन निकले हैं, जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं।
नासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या है वजह ?
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान