लॉस एंजेलिस गोलीबारी के संदिग्ध ने खुद को मारी गोली..
लॉस एंजेलिस गोलीबारी के संदिग्ध ने खुद को गोली मार ली है। जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि लॉस एंजेलिस सामूहिक गोलीबारी के संदिग्ध ने पुलिस द्वारा घेरे जाने के बाद खुद को वैन में गोली मार ली है।बता दें कि अमेरिका के लॉस एंजेलिस के बॉलरूम डांस क्लब में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस गोलीबारी में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद से ही पुलिस घटना के आरोपी की तलाश कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने संदिग्ध की घेराबंदी की थी। जिसके बाद उसने पुलिस से बचने के लिए खुद को वैन में ही गोली मार ली।लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लूना ने मृत व्यक्ति की पहचान 72 वर्षीय हू कैन ट्रान के रूप में की और कहा कि कोई अन्य संदिग्ध फरार नहीं है। उन्होंने कहा कि हमले का मकसद स्पष्ट नहीं है, जिसमें 10 लोग मारे गए और कई घायल हुए।पुलिस को एक मैगजीन से भरी सेमी-ऑटोमैटिक असॉल्ट पिस्टल भी वैन में मिली है, पुलिस को संदेह है कि इसी से ही लॉस एंजेलिस में घटना को अंजाम दिया गया था। हालांकि, पुलिस की ओर से इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत