निलंबन और नोटिस से हड़कंप: तीन पंचायत सचिव सस्पेंड, तीन जनपद CEO को कारण बताओ नोटिस जारी
पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग ने रीपा योजना में गड़बड़ी को लेकर रायपुर संभाग के 3 पंचायत सचिव पर निलंबन की कार्रवाई की, वहीं तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ को कारण बताओे नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बता दें कि मामले को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद अब कार्रवाई हुई है।
इन पर हुई कार्रवाई
महासमुंद जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत महासमुंद की ग्राम पंचायत बिरकोनी के सचिव शंकर साहु, बलौदाबाजार-भाटापारा के जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत पलारी के गिर्रा के ग्राम पंचायत सचिव खिलेश्वर ध्रुव और जनपद पंचायत बलौदाबाजार की ग्राम पंचायत लटुआ के सचिव टीकाराम निराला को निलंबित किया है।
जांच के आधार पर कार्रवाई के दिए थे निर्देश
विभाग ने शासन स्तर पर जांच की थी। इसमें विभिन्न स्तर पर गड़बड़ी और नियम प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर जांच के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। संभागायुक्त महादेव कावरे ने तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पलारी रोहित नायक जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को, तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि कुमार जिला बलौदाबाजार भाटापारा व तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद, लिखत सुल्ताना जिला महासमुंद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
आंध्र प्रदेश बस हादसे पर शोक की लहर, प्रधानमंत्री कार्यालय ने की सहायता की घोषणा
देश में 60 दिन का तेल भंडार, सरकार ने कहा—ईंधन की कोई परेशानी नहीं
न्यायिक प्रक्रिया पर ममता का बयान, प्रभावित लोगों की मदद का वादा
पेट्रोल-डीजल और गैस संकट पर केंद्र की बड़ी समीक्षा बैठक
भ्रामक विज्ञापन मामले में सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, जांच के आदेश
ममता बनर्जी की पार्टी पर बीजेपी की कार्रवाई, अमित शाह करेंगे चार्जशीट जारी
अचानक डाउन हुआ X, यूजर्स बोले- न खुल रहा ऐप, न दिख रही पोस्ट्स
फरार कैदी की तलाश में पुलिस ने तेज की कार्रवाई