टीसीएस ने ऑस्ट्रेलिया के एएसएक्स से किया समझौता
नई दिल्ली । टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने ऑस्ट्रेलियाई बाजार को अगली पीढ़ी का समाशोधन व निपटान मंच देने के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रतिभूति विनिमय एएसएक्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। टीसीएस का कहना है कि एएसएक्स बदलाव को सक्षम करने के लिए बाजार के बुनियादी ढांचे के लिए टीसीएस बीएएनसीएस लागू करेगा। टीसीएस उत्पाद का इस्तेमाल नकद इक्विटी समाशोधन व निपटान के लिए एएसएक्स के मौजूदा मंच को बदलने के लिए किया जाएगा। बीएफएसआई उत्पादों और मंचों के लिए टीसीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमारा इस मिशन-महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए चयन, हमारे प्रदर्शन, हमारे उत्पादों में निरंतर निवेश और प्रौद्योगिकी-आधारित दुनिया में बाजार के बुनियादी ढांचा संस्थानों के भविष्य को लेकर हमारे साझा दृष्टिकोण की पुष्टि है।
छोटी-छोटी आदतों में छिपे होते हैं मेंटल हेल्थ के बड़े संकेत
‘नए भारत का नया इंफ्रास्ट्रक्चर’—सीएम योगी का जेवर एयरपोर्ट पर बड़ा बयान
बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता: इंडोनेशिया में सोशल मीडिया बैन पर माता-पिता खुश
फैटी लिवर के मरीजों के लिए राहत की खबर, रिसर्च में बड़ा खुलासा
टॉप कमांडर से लेकर रक्षा मंत्री तक—ईरान के बड़े चेहरे कैसे बने टारगेट
लक्षण, फैलाव और बचाव—जानिए ‘Cicada’ वैरिएंट की पूरी जानकारी
पीएम Narendra Modi के दौरे पर कड़ी सुरक्षा, 7000 कर्मी संभालेंगे मोर्चा
तनाव के बीच एक्शन में भारतीय नौसेना, होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट
IMF ने पाकिस्तान के लिए खोला खजाना, 1.2 अरब डॉलर सहायता पर सहमति