विराट के बाद अब गंभीर पर दारोमदार: इंग्लैंड में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया
पिछले कुछ दिनों से भारतीय क्रिकेट में सिर्फ एक ही नंबर छाया हुआ है. ये है 18. वजह हैं विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और आईपीएल 2025 सीजन. टीम इंडिया में 18 नंबर की जर्सी को हमेशा के लिए अमर करने वाले विराट कोहली और उनकी फ्रेंचाइजी RCB का इंतजार खत्म हो गया. आखिरकार IPL के 18वें सीजन में कोहली और बेंगलुरु ने पहली बार खिताब जीत लिया. इसके बाद अब नजरें टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर टिक गई हैं. क्या वो 18 साल से चल रहे दूसरे इंतजार को खत्म कर सकेंगे?
18 साल से जारी टीम इंडिया का इंतजार
9 मार्च को टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद से ही हेड कोच गौतम गंभीर ब्रेक पर थे. गंभीर के छोटे से कार्यकाल में ही टीम इंडिया ने ये यादगार सफलता देख ली है. मगर अभी भी टेस्ट क्रिकेट के मोर्चे पर बड़ी नाकामियां ही मिली हैं. ऐसे में इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के प्रदर्शन में सुधार करना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है. इस चुनौती का पहला पड़ाव ही इंग्लैंड का दौरा है, जो टीम इंडिया के लिए सबसे मुश्किल साबित हुआ है.
गंभीर और नए कप्तान शुभमन गिल के सामने इस पड़ाव को पार करना ही सबसे बड़ी चुनौती है. ये ऐसी चुनौती है, जिसके सामने टीम इंडिया पिछले 18 साल में हर बार नाकाम रही है. जहां टीम इंडिया ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में दो बार टेस्ट सीरीज जीती, वहीं इंग्लैंड से वो खाली हाथ ही लौटी है. भारतीय टीम ने आखिरी बार 2007 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी. गंभीर उस सीरीज का हिस्सा थे लेकिन इसके बाद सिर्फ नाकामी ही मिली.
2007 के बाद ऐसा रहा रिकॉर्ड
2011 में इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से रौंदा था. इसके बाद 2014 में भी टीम इंडिया के हाथों 1-3 से शिकस्त ही आई थी. 2018 में जब लग रहा था कि इस बार सफलता मिलेगी, तब भी इंग्लैंड ने 4-1 से सीरीज जीती थी. हालांकि 2021-22 में टीम इंडिया इतिहास रचने के सबसे करीब थी और सीरीज में 2-1 से आगे थी. मगर तब कोरोना संक्रमण के कारण आखिरी टेस्ट रद्द करना पड़ा था. ये टेस्ट 2022 में खेला गया, जिसे इंग्लैंड ने जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली थी.
क्या गंभीर-गिल कर पाएंगे RCB जैसा कमाल?
अब एक बार फिर भारतीय टीम इंग्लैंड की जमीन पर उतर रही है. नजरें इस पर ही हैं कि क्या वो 18 साल से चले आ रहे इंतजार को खत्म कर पाएगी या नहीं? हालांकि इस बार उससे उम्मीदें पहले से काफी कम हैं क्योंकि टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज नहीं हैं. एक नया कप्तान है और कुछ नए और कई कम अनुभवी खिलाड़ी हैं. ऐसे में उम्मीदें कम हैं लेकिन उम्मीदें तो IPL 2025 सीजन शुरू होने से पहले RCB से भी ज्यादातर लोगों को नहीं थीं. मगर 18 के संयोग ने इस बार उसे बदल दिया. क्या गंभीर और गिल भी ऐसा कुछ कर पाएंगे?
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि