तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी जोरदार रफ्तार
तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रफ्तार पकड़ी हुई है कि उसे पछाड़ पाना किसी के बस की बात नहीं है. ऐसा हम नहीं बल्कि फिल्म के आंकड़े कह रहे हैं. इस फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और छठे दिन का कलेक्शन जोरदार है. तेजा सज्जा की ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े के और करीब आती जा रही है. जानिए इस फिल्म ने छठे दिन कितना कलेक्शन किया.
छठे दिन किया इतना कलेक्शन
तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' ने छठे दिन वीड डेज के बाद भी पकड़ बनाए रखी. रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने छठे दिन करीबन 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि सोमवार, मंगलवार और बुधवार के आंकड़ों की तुलना में थोड़ी गिरावट जरूर है.
ये रहा बाकी दिनों का हाल
'हनुमान' फिल्म ने पहले दिन- 8.05 , दूसरे दिन- 12.45 करोड़, तीसरे दिन- 16 करोड़ चौथे दिन- 14.50 करोड़ , पांचवें दिन- 12.75 करोड़ और छठे दिन 11.50 करोड़ का कलेक्शन रहा. यानी कि कुल मिलाकर ये फिल्म अभी तक 80.46 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.
वर्ल्डवाइड आंकड़ा 100 करोड़ पार
खास बात है कि 'तेजा सज्जा' की फिल्म जहां घरेलू बॉक्स पर 100 करोड़ के करीब पहुंच रही है तो वहीं दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं. इस बात की जानकारी खुद 'हनुमान' फिल्म के एक्टर तेजा सज्जा ने सोशल मीडिया पर दी. आपको बता दें, तेजा सज्जा फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 25 करोड़ है. जो ये फिल्म काफी दिन पहले ही निकाल चुकी है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आंकड़ों में 'मैरी क्रिसमस' को मात दे देती है. ये फिल्म 15 करोड़ के आंकड़े से भी दूर है.
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत