पहाड़ की खूबसूरती कर रही थी कुंवारे लड़कों का शिकार
उत्तराखंड से यूपी व राजस्थान तक फैला है गैंग
मासूम चेहरा नशीली आंखें अमीरजादों से शादी कर उन्हे कंगाल कर देती थीं लुटेरी दुल्हन
2 महिलाएं हुईं गिरफ्तार
जयपुर । उत्तराखंड से राजस्थान पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। पता चला की यह एक गैंग है जिसमें दुल्हन का किरदार देवभूमि की रहने वाली सीमा और निक्की निभाती थी। उन्होंने अलग-अलग राज्यों में अमीर लड़कों से शादी की और फिर सेटलमेंट के नाम पर वसूली की। अब तक दोनों दुल्हन सवा करोड़ रुपये वसूल कर चुकी हैं। लुटेरी दुल्हन सीमा उर्फ़ निक्की अग्रवाल ने फरवरी 2023 में एक व्यापारी से शादी की थी और वह शादी के पांच महीने बाद घर से 36 लाख रुपए के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई थी। युवक ने एफआईआर कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि वह मेट्रोमोनियल साइट से लोगों को अपना शिकार बनाती थी। राजस्थानी छोरा भी वहीं से इनके चंगुल में फँसा।

पुलिस का खुलासा
सीमा उर्फ निक्की अग्रवाल ने आगरा के एक व्यापारी, गुरुग्राम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और जयपुर के एक ज्वेलर से शादी करने के बाद उनके खिलाफ गंभीर आरोपों में केस दर्ज करवाए। उसके बाद समझौते के नाम पर उनसे मोटे पैसे ऐंठे। यह महिलाएं तलाकशुदा अमीर पुरुषों को निशाना बनाती थी। वह उनसे शादी करती और कुछ दिनों बाद दहेज प्रताड़ना और अप्राकृतिक संबंध बनाने के झूठे आरोप लगाकर केस दर्ज करवा देती।फिर समझौते के नाम पर पैसे वसूलती।तीसरी शादी में वह अपने पति से झगड़कर, जेवर और नकदी लेकर चली गई।
त्योहार से पहले पुलिस सख्त, 50+ आरोपियों पर शिकंजा; वारंटियों की धरपकड़
‘15 मिनट पहले मिल जाता है मैसेज’, इज़रायल में सुरक्षा इंतजामों पर रीवा निवासी का बयान
ईरान विवाद पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, राहुल गांधी के बयान से बढ़ी तकरार
ग्रैंड मोसल्ला में उमड़ा जनसैलाब, खामेनेई को अंतिम विदाई
अजित पवार प्लेन क्रैश केस में VSR कंपनी के अफसरों से पूछताछ
सियासत में ‘जय-वीरू’ पर कटाक्ष, T. S. Singh Deo का बड़ा बयान
उपग्रह तकनीक से होगा मकानों का सर्वे, डिजिटल जनगणना के लिए चार टूल जारी
Nitish Kumar की सियासी पलटी की कहानी, मोदी के नाम पर दूर फिर भाजपा के साथ
‘मामा’ शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन खास, परिवार के साथ सादगी से मनाया