चंडीगढ़ । ‎फिलहाल हरियाणा में बा‎रिश से राहत ‎मिलने के आसार नहीं हैं। आईएमडी की मानें तो मानसून एक्टिव होने से बारिश को लेकर अभी कोई राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में 31 जुलाई तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है जबकि 16 जिलों में आज भी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुड़गांव, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। गौरतलब है ‎कि हरियाणा में 11 जुलाई से बाढ़ के हालात बनने शुरू हो गए थे, जो ‎कि लगातार जारी हैं। अभी भी कई जगह जलभराव है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ने लगा है। 
इस समय बीमा‎रियों का प्रकोप भी हो रहा है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, डेंगू मच्छर का लारवा तीन दिन में ही पनप रहा है। इस बार बारिश के बाद उमस तेजी से बढ़ी है, जो लारवा के पनपने के लिए अनुकूल है। ऐसे में लोगों को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। चेतावनी दी जा रही है ‎कि कहीं भी पानी जमा न होने दें। हाल की जानकारी के अनुसार डेंगू से चार जिलों जींद, यमुनानगर, रोहतक व रेवाड़ी की हालत सबसे ज्यादा खराब है।