‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का तीसरा हफ्ता है। जैसे-जैसे वक्त वक्त बीत रहा है कंटेस्टेंट के लिए हर टास्क मुश्किल होता जा रहा है। इस वीकेंड अत्याचार वीक रहा, जो कि किसी के लिए आसान नहीं था। रोहित शेट्टी ने शनिवार के ही एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट को बताया दिया कि अभी तक के सभी सीजन से यह मुश्किल होने वाला है। रविवार को एलिमिनेशन स्टंट हुआ जिसके बाद एक कंटेस्टेंट को एलिमिनेट होना पड़ा है। इस स्टंट को 3 कंटेस्टेंट मिस्टर फैजू, अनेरी वजानी और शिवांगी जोशी ने परफॉर्म किया। एलिमिनेशन स्टंट के लिए कंटेस्टेंट को आठ मिनट का वक्त दिया गया। आठ मिनट होते ही टास्क को रोक दिया गया। यह एक कोड स्टंट था जिसे उन्हें एक गोल बॉक्स में लेटे हुए करना था। उनके आस-पास तमाम तरह के कीड़े और सांप थे। इस स्टंट को करने के लिए सबसे पहले फैजू को बुलाया गया। उसके बाद शिवांगी और आखिर में अनेरी स्टंट के लिए पहुंचीं।