अनंत-राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग के लिए इटली रवाना हुए ये सितारे
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग तो आपको जरूर याद होगी। इसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई स्टार्स ने शिरकत की थी। यहां तक की कई इंटरनेशनल गेस्ट भी प्री-वेडिंग में पहुंचे थे। अंबानी फैमिली अब दूसरी बार अनंत और राधिका की शादी का जश्न मनाने जा रहे हैं। एक बार फिर बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगने वाला है। अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट सेकंड प्री-वेडिंग में कई सितारे शिरकत करेंगे।पिछली बार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग का आयोजन गुजरात के जामनगर में हुआ था। जहां पर मेहमानों का तांता लगा था। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को स्टेज पर परफॉर्म करते देखा गया था। इसके साथ ही दिलजीत दोसांझ से लेकर इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना तक, कई बड़े कलाकारों ने परफॉर्मेंस दी थी। प्री-वेडिंग के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। मार्च के बाद अब एक बार फिर महफिल सजने वाली है। इस बार सेकंड प्री-वेडिंग 28 मई से शुरू होकर 1 जून को होने जा रहा है।इस बार ग्रैंड इवेंट एक खास अंदाज में इटली में होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई स्टार्स जैसे सलमान खान, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा कपूर के साथ, रणवीर सिंह और एमएस धोनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ इटली के लिए रवाना हो गए हैं। सभी को एयरपोर्ट पर देखा गया है। यानी इस बार भी बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा देखने को मिलेगा। मेहमानों की देखरेख और बेहतर हॉस्पिटेलिटी के लिए 600 लोगों का स्टाफ मौजूद होगा।
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान