प्रभात चौराहे पर बनेगा थ्री टियर ट्रैफिक सिस्टम
भोपाल । भोपाल के प्रभात चौराहे पर थ्री टियर ट्रैफिक सिस्टम के लिए 44.10 करोड़ रुपए से डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज बनेगा। इसकी सर्विस लेन के लिए सोमवार को अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों ओर से 25 अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान एडिशनल डीसीपी मनप्रीत बरार, एसडीएम रवीश श्रीवास्तव भी मौजूद थे। अशोका गार्डन क्षेत्र में प्रभात चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के यह कार्रवाई की गई। दोपहर तक 25 अतिक्रमण हटा दिए गए। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रवि शुक्ला ने बताया, फ्लाईओवर के लिए सर्विस रोड भी बनेगी। जिस पर करीब 70 अतिक्रमण है। इन्हें हटाने के लिए लोगों को पहले ही नोटिस दे दिए गए थे। जिन्होंने अब तक अतिक्रमण नहीं हटाए, उन पर सोमवार को कार्रवाई की गई।इस ब्रिज को सरकार करीब 13 महीने पहले मंजूरी दे चुकी है। अब काम की शुरुआत होगी। कुछ दिन पहले मंत्री विश्वास सारंग भी निरीक्षण करने पहुंचे थे और उन्होंने काम जल्दी कराने पर जोर दिया था जानकारी के अनुसार, प्रभात चौराहे पर बनाए जाने वाले ब्रिज पर करीब 44.10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ये 650 मीटर लंबा और 19 मीटर चौड़ा होगा।
पेड़ों की हो चुकी कटाई
अतिक्रमण हटाने से पहले पीडब्ल्यूडी रायसेन रोड की तरफ पेड़ों की कटाई करवा चुका है। हालांकि, कई साल पुराने पेड़ काटे गए थे, ब्रिज बनने के बाद दोगुनी संख्या में पौधे भी लगाए जाने का दावा है। अभी प्रभात चौराहे पर ट्रैफिक जाम होता है। इसलिए यहां डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। यह थ्री टियर होगा। यानी, नीचे की सडक़ पर गाडिय़ां दौड़ेंगी। फ्लाईओवर ब्रिज से भी ट्रैफिक गुजरेगा। इसके ऊपर से मेट्रो चलेगी। मंत्री सारंग के अनुसार, 8 से 9 महीने में फ्लाईओवर बनाएंगे। फिर मेट्रो भी इस रूट पर आएगी। इसके लिए एक कमेटी बनाई है, जो सभी विभागों के साथ समन्वय करेगी। ताकि, काम समय पर हो सके।
ललित मोदी के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल, थरूर पर साधा निशाना
पीएम मोदी करेंगे सूरत और दमन में बड़े निवेश की परियोजनाओं का उद्घाटन
स्टंट के चक्कर में जेल की हवा, मगरमच्छ से छेड़छाड़ पर कार्रवाई
कोहली के बाहर होने से टीम इंडिया को तगड़ा झटका, रोहित-हार्दिक भी अनफिट
फिल्म निर्माता और पूर्व सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन
राम चरण की एंट्री पर थिएटर में गूंजा शोर, पत्नी का रिएक्शन बना चर्चा का विषय
सीएम शिवकुमार तय करेंगे मंत्री विभाग, प्रियांक खरगे ने किया स्पष्ट बयान
राम चरण की 'पेद्दी' पर आए जबरदस्त रिएक्शन, फैंस बोले- पैसा वसूल
मानसून ने पकड़ी रफ्तार, केरल में जल्द एंट्री की संभावना
गंभीर की पसंद बने संजू सैमसन, कप्तानी की रेस में अय्यर और तिलक पीछे