टाइगर श्रॉफ दे चुके हैं 3 बड़ी फ्लॉप फिल्में, बॉबी देओल की ये को-एक्ट्रेस बचाएगी उनकी डूबती नैया, रह चुकी हैं 900 करोड़ी फिल्म का हिस्सा
मुंबई: टाइगर श्रॉफ पिछले कुछ समय से फ्लॉप चल रहे हैं। उन्हें 'सिंघम अगेन' से काफी उम्मीदें हैं। हालांकि टाइगर इस फिल्म में लीड रोल नहीं निभा रहे हैं। फिर भी अजय देवगन की यह फिल्म उनके करियर को एक हल्का धक्का जरूर देगी। फिलहाल उनके पास एक और बड़ी फ्रेंचाइजी की फिल्म है। इसके हीरो वे ही हैं। फिल्म का नाम 'बागी 4' है। साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कई लोग कह रहे थे कि श्रद्धा कपूर इस फ्रेंचाइजी में वापसी कर सकती हैं। लेकिन 'स्त्री 2' की सफलता के बाद ऐसा संभव नहीं लग रहा है। फिलहाल फिल्म में किसी दूसरी हीरोइन को कास्ट करने की बात चल रही है।
तृप्ति डिमरी के साथ बनेगी टाइगर श्रॉफ की जोड़ी
बॉक्स ऑफिस बॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक 'बागी 4' में तृप्ति डिमरी की एंट्री हो सकती है। हालांकि यह तय नहीं है। तृप्ति के लिए पिछला कुछ समय काफी अच्छा रहा है। उन्हें 'एनिमल' से लोकप्रियता मिली थी। इस फिल्म ने 900 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद 'बैड न्यूज' और 'विक्की विद्या की दैट वीडियो' ने अच्छी कमाई की। अब 'भूल भुलैया 3' भी अच्छा कलेक्शन करेगी। इसलिए 'बागी 4' के साथ तृप्ति का जुड़ना फिल्म के लिए अच्छा साबित होगा।
टाइगर श्रॉफ को होगा फायदा
टाइगर की पिछली तीन फिल्में 'बड़े मियां छोटे मियां', 'गणपत' और 'हीरोपंती 2' बुरी तरह फ्लॉप रहीं। तृप्ति की लोकप्रियता 'बागी 4' को हिट बना सकती है। क्योंकि 'भूल भुलैया 3' के बाद तृप्ति की शोहरत और भी बढ़ जाएगी। लोग उन्हें सिनेमाघरों में जाकर देखना पसंद करेंगे। कहा जा रहा है कि 'बागी 4' के लिए किसी बड़े हीरो की तलाश की जा रही है, जो इसमें विलेन का रोल निभा सके। इससे 'बागी 4' को भी बढ़ावा मिलेगा। और आजकल बड़े एक्टर्स को विलेन के तौर पर लेने का चलन है। फिल्म का विलेन जितना दमदार होगा, उसका हीरो उतना ही चमकेगा।
अक्षरधाम मंदिर में उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने की नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिये प्रार्थना
इस बार विधानसभा चुनाव जीतकर ममता सीएम बनी तो तोड़ देंगी शीला दीक्षित का रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गौवंश एवं पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
शक्ति से सुरक्षा की ओर: सृजन कार्यक्रम का भव्य समापन
राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन में केन्द्र सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों को चढ़ाया गया एचआईवी संक्रमित रक्त, हाईकोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज
पाकिस्तान की जेल से वापसी, बालाघाट में प्रसन्नजीत के स्वागत में उमड़ा गांव
सीएम रेखा गुप्ता का वादा कहा- दिल्ली की लैंडफिल साइट्स से जल्द खत्म होंगे कचरे के पहाड़
शिवराज प्लान से भारत बनेगा दालों का सुपर सप्लायर, बीज ग्राम के साथ लगेंगी हजारों मिले
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अनोखी पहल, घर बैठे इलाज