तिलक वर्मा का अर्धशतक, कुलदीप के पंजे से पाकिस्तान ढेर
दुबई: एशिया कप के रोमांचक फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से पराजित कर दिया। भारत ने नवमी बार एशिया कप जीत लिया। रविवार को 147 रन का टारगेट भारतीय टीम ने 20वें ओवर की चौथी बॉल पर हासिल कर लिया। रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। तिलक वर्मा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे।
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। पाकिस्तान से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए।
पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की। साहिबजादा फरहान ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। पहले 10 ओवर में 1 विकेट पर 87 रन बने। इसके बाद मैच पलटा। पाकिस्तान 33 रन पर 9 विकेट गंवा दिए। कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 136 रन बनाकर आउट हो गई। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 57 रन बनाए। फखर जमान ने 46 रन बनाए। सैम अयूब ने 14 रन बनाए। मोहम्मद हारिस 0, सलमान आगा ने 8, हुसैन तलत 1 और मोहम्मद नवाज 6 रन बनाकर आउट हुए। शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ खाता नहीं खोल पाए। हारिस रऊफ 6 रन बनाकर आउट। अबरार अहमद 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।
नासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या है वजह ?
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान