इजरायल ने अब किसे दी खुली चुनौती?
संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत ने सोमवार को यमन के हाउती आतंकवादियों को इजरायल पर मिसाइल हमला बंद करने की अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनका भी वही हश्र होगा जो हमास, हिजबुल्ला और सीरिया के बशर अल-असद का हुआ है।
हाउती आतंकवादियों को ईरान का समर्थन हासिल है। इजरायली राजदूत ने तेहरान को यह भी चेतावनी दी कि इजरायल के पास ईरान सहित मध्य पूर्व में किसी भी लक्ष्य पर हमला करने की क्षमता है। इजरायल ईरान समर्थित संगठन द्वारा किए गए हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा। हाउती आतंकियों ने बार-बार इजरायल की ओर ड्रोन और मिसाइलें दागी हैं।
हाउती ने क्या कहा है?
उनका कहना है कि गाजा में इजरायली हमले का विरोध करने और फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए वे इस तरह का कदम उठा रहे हैं। एएनआइ के अनुसार, इजरायली रक्षा बल ने सोमवार को बताया कि हमास के आतंकवादियों ने गाजा के उत्तर-पूर्वी इलाके में स्थित जबालिया में इंडोनेशियाई अस्पताल से लगभग 45 मीटर की दूरी पर विस्फोटक लगाए थे।
बताते चलें, पिछले सप्ताह किए गए एक आपरेशन में इजरायली रक्षा बल ने इस क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ अपना मिशन पूरा किया।
उन्होंने अस्पताल से भागने की कोशिश करने वाले दर्जनों आतंकवादियों को खत्म कर दिया, कई अन्य आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और अस्पताल के पास छिपाकर रखे गए विस्फोटकों को बेअसर कर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
चिकित्सकों के संवेदनशील व्यवहार से मरीजों की आधी तकलीफ़ हो जाती है दूर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी ने 140 उम्मीदवार तय किए, सूची जल्द जारी होने के संकेत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
चुनावी खर्च में बीजेपी सबसे आगे, बिहार में कांग्रेस से चार गुना ज्यादा रकम खर्च