बिलासपुर। बुधवार सुबह से ठंडी हवाओं के साथ दिन की शुरुआत हुई है। लेकिन मौसम विभाग ने आज तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर झारखंड और उसके आसपास स्थित है। उसके प्रभाव से मौसम में अचानक बदलाव भी संभावित है।मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक मौसम विभाग की मानें तो ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर झारखंड और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। 25 मई को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ भी चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है। परंतु अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बनने की संभावना है। वैसे आज से नौतपा भी प्रारंभ हो रहा है। नौतपा में भारत के बीचों बीच कर्क रेखा गुजरती है। इस कारण तेज गर्मी पड़ती है। इस वर्ष तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। बारिश को लेकर बहुत अधिक संभावना नहीं है।