टीवी के सबसे चर्चित माइथोलॉजिकल ड्रामा महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया है। एक्टर पिछले कुछ दिनों से दिल की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे।

महाभारत के 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल का निधन

सोमवार की सुबह मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई। टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया। कुछ दिनों पहले एक्टर की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी। एक्टर गूफी पेंटल शकुनि मामा के किरदार से अलग ही पहचान बनाई थी।