अवैध रूप से रहने वाले दो बांग्लादेशी हुए गिरफ्तार
मुंबई । नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने वाले दो बांग्लादेशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने कथित तौर पर भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में यह कार्रवाई की है। जानकरी के अनुसार नवी मुंबई शहर से दो बांग्लादेशी नागरिकों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों कि उम्र 24 वर्ष है, जिन्हें शुक्रवार को पनवेल के नादवे में खिदुकपाड़ा गांव से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि एटीएस के एक दस्ते ने खिदुकपाड़ा इलाके के निरीक्षण के दौरान दो व्यक्तियों को एक चॉल में रहते हुए पाया। पूछताछ के दौरान कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के पास उनके नाम पर आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस थे। उनके खिलाफ शनिवार को पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम-1950 और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही