कोरबा जिला शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से दो नाबालिग बालक फरार
कोरबा, कोरबा जिले के शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से दो नाबालिक बालक फरार हो गए हैं। बताया जा रहा हैं की बालगृह का संचालन कुक और हाउस कीपर के भरोसे हैं। कटघोरा और पाली थाना क्षेत्र में अनाचार की घटना के मामले में पुलिस ने दो नाबालिक बालक के खिलाफ प्रावधानिक कार्यवाही की थी। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस बाल गृह में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच शुरू कर दी हैं। उल्लेखनीय हैं कि रविवार रात में ही महिला और बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश निरीक्षण के लिए बाल संप्रेक्षण गृह पहुंची थी। उन्होंने बालकों से चर्चा के बाद सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए थे। उनके निरीक्षक को महज कुछ ही घंटे बीते थे कि 2 बालको ने भाग कर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी।
अनाचार के मामले में दो नाबालिक बालक को भेजा गया था बाल संप्रेषण गृह
जानकारी के मुताबिक, दोनों नाबालिक बालक को सिविल लाइन थाना अंतर्गत रिसदी चौक बाल संप्रेषण गृह में भेजा गया था। रोजाना की तरह रात में भोजन बाद बालगृह को बंद कर दिया गया था। दोनों बालक भी अन्य अपचारी बालकों की तरह अपने बेड में सोने चले गए।
शौचालय की दीवार के सहारे कूद कर हुए फरार
सोमवार सुबह उनकी नींद खुली और वे शौच के बहाने बाल संप्रेक्षण गृह के पीछे हिस्से में पहुंचे। इसके बाद शौचालय की दीवार के सहारे कूद कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना के कुछ ही देर पहले सुरक्षा में तैनात नगर सैनिक संतोष केवट राउंड के बाद मुख्य द्वार में बैठा था।
कमरे में नहीं पहुंचे तो फरार होने की लगी जानकारी
अपचारी बालक के फरार होने की जानकारी तब लगी जब वह काफी देर तक कमरे में नहीं पहुंचे। यह खबर फैलते ही विभाग में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना बालक के परिजनों को दी गई और बालक के घर पहुंचने पर तत्काल अवगत कराने कहा गया।
बालगृह में 4 कर्मचारी ही कार्यरत
जानकारी के अनुसार बाल संप्रेक्षण गृह के संचालन के लिए 16 अधिकारी कर्मचारी का सेटअप तैयार है लेकिन 4 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। बाल संप्रेक्षण गृह का संचालन कुक और हाउस कीपर के भरोसे चल रहा है। उन पर ही विभाग पूरी तरह निर्भर है, जिसका सीधा असर व्यवस्था पर पड़ रहा है। इस तरह की घटना पहली बार हुई हो, इससे पहले भी अपचारी बालक फरार हो चुके हैं। हाल ही में हुए घटनाक्रम के फरार बालक अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही