अमेरिका की अदालत ने टीसीएस पर भारी जुर्माना लगाया
टेक्सास। अमेरिका की एक अदालत ने भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) पर ट्रेड सीक्रेट का दुरुपयोग करने के लिए भारी भरकम जुर्माना लगाया है। टेक्सास के यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने कंप्यूटर साइंसेज कॉरपोरेशन की एक शिकायत के बाद टीसीएस पर 194 मिलियन डॉलर से ज्यादा का ये जुर्माना लगाया है।
वहीं कंपनी का मानना है कि इस मामले में उसके पास मजबूत तर्क हैं और वह उचित अदालत में समीक्षा के लिए अपील करेगी। कंपनी पर ये जुर्माना ट्रेड सीक्रेट का दुरुपयोग करने के आरोप के कारण लगाया गया है। कंप्यूटर साइंसेज कॉरपोरेशन ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया था।
अदालत के आदेशों के अनुसार, कंपनी साल 2016 के डिफेंड ट्रेड सीक्रेट्स एक्ट के तहत व्यापार रहस्यों के दुरुपयोग के लिए जिम्मेदार है। जिला न्यायालय ने कहा कि आईटी कंपनी कुल 194.2 मिलियन के लिए जिम्मेदार है, जिसमें 56,151,583 कम्पनसेटरी डैमेज और 112,303,166 एक्जेम्पलरी डैमेज के रूप में शामिल हैं। वहीं टीसीएस ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “अदालत ने यह भी आंका कि कंपनी 13 जून, 2024 तक 25,773,576.60 प्री-जजमेंट ब्याज के लिए जिम्मेदार है। भारतीय मुद्रा में जुर्माने की रकम तकरीबन 1,622 करोड़ रुपये है।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी