UN में US राजनयिक की जुबान फिसली: इजराइल को बताया 'अराजकता और आतंक' का स्रोत, तुरंत किया सुधार
13 जून के बाद से इज़राइल ने ईरान के कई परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. जवाब में ईरान ने भी मिसाइलों से पलटवार किया है. अमेरिका ने साफ किया है कि वो इन हमलों में सीधे शामिल नहीं है, लेकिन वो पूरी तरह इज़राइल के साथ है. लेकिन इसी बीच संयुक्त राष्ट्र में ऐसा कुछ हुआ जिसने कूटनीति के गलियारों में हलचल मचा दी है.
अमेरिका की ओर से UN में मौजूद डिप्लोमैट ने ऐसी जुबानी चूक कर दी जिससे न सिर्फ इजराइल चौंका, बल्कि खुद अमेरिका को भी सफाई देनी पड़ी. शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में अमेरिका की कार्यवाहक स्थायी प्रतिनिधि डोरोथी शिया ने गलती से इज़राइल को आतंक और तबाही फैलाने वाला देश बता दिया. हालांकि उन्होंने फौरन अपनी गलती सुधारते हुए कहा कि उनका इशारा ईरान की ओर था. लेकिन तब तक बयान वायरल हो चुका था.
ईरान पर बरसीं शिया, बोले- सबसे बड़ा खतरा
बाद में शिया ने दोहराया कि उनका इशारा पूरी तरह ईरान की ओर था. उन्होंने कहा कि ईरान मिडल ईस्ट में आतंक और अस्थिरता का सबसे बड़ा स्रोत है और उसके पास अब वो सभी संसाधन हैं जिनसे वह परमाणु हथियार बना सकता है, जो अमेरिका के लिए अस्वीकार्य है. उन्होंने सुरक्षा परिषद से अपील की कि ईरान पर सख्त दबाव बनाया जाए ताकि वह अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाएं छोड़ दे.उन्होंने कहा कि अब और तबाही नहीं होनी चाहिए. ईरान को अपनी राह बदलनी होगी.
ईरान की शिकायत: IAEA चीफ ग्रॉसी भी निशाने पर
ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के चीफ राफेल ग्रॉसी के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र महासचिव और सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के आगे शिकायत दर्ज कराई है. संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर-सईद इरावानी ने कहा है कि राफेल ग्रॉसी ने ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम को लेकर गलत सोच दिखाई है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ग्रॉसी ने ईरान पर इजराइल के हमलों की निंदा नहीं की, जो उन्हें करनी चाहिए थी.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 जनवरी 2026)
कृषक उन्नति योजना बन रहा आर्थिक उन्नति का पर्याय: कृषक उत्तर कुमार प्रधान
छत्तीसगढ़ को मिला देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार : उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित
पिछड़ा वर्ग आयोग में विभिन्न शिकायतों की सुनवाई : सुनवाई के उपरांत अधिकारियों को निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी
आईआईटी भिलाई में 'जेंडर मोडालिटीज़ ऑफ़ रिमेम्बरिंग इन साउथ एशियन लिटरेचर' के राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन
कोरबा के रविशंकर नगर जोन अंतर्गत वार्डाे को मिली 03 करोड़ 20 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात
तकनीक ने बदली धान खरीदी व्यवस्था : छत्तीसगढ़ में किसान अब घर बैठे काट रहे टोकन
दावोस में तकनीक व नवाचार सहयोग पर मध्यप्रदेश और इज़राइल के मध्य हुआ संवाद
जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम राज्यों की संस्कृति जानने का सशक्त माध्यम : मंत्री सारंग
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर भारत की संस्कृति से परिपूर्ण और वैश्विक ज्ञान से भरपूर पाठ्य पुस्तकें करें तैयार : मंत्री सिंह