मैदान के बाहर जुबानी जंग, इरफान पठान ने उतारी अफरीदी की इज्जत
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर इरफान पठान अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। खराब प्रदर्शन को लेकर प्लेयर्स की आलोचना हो या फिर विरोधी टीम के खिलाड़ियों को जवाब देना वे कभी पीछे नहीं हटे। इस बेबाकी के कारण ही इरफान पठान को आईपीएल 2025 में कमेंट्री से हटा दिया गया था। खैर यहां बात कर रहे हैं इरफान पठान के साल 2006 में पाकिस्तान दौरे की जब उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की सरेआम बेइज्जती कर दी थी। इरफान पठान ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में उस घटना का जिक्र किया, जब शाहिद अफरीदी को इरफान ने ऐसा सुनाया कि वह सिर्फ बिलबिला कर रह गए और कुछ नहीं कर पाए।
इंटरव्यू में इरफान पठान ने शाहिद अफरीदी वाले मामले को विस्तार से बताते हुए कहा, 'साल 2006 की बात है। भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर गई हुई थी। हमारी टीम कराची से लाहौर जा रही थी। पाकिस्तानी टीम भी उसी फ्लाइट में सफर कर रही थी। मैं पाकिस्तानी ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक के बगल की सीट पर था। तभी पीछे से शाहिद अफरीदी आए सिर पर मेरे हाथ रखा और बोला बच्चे कैसा है। मैं हैरान होकर देखने लगा मैंने कहा बच्चों जैसी हरकत तेरी है, तू कब से बाप बन गया। ना मेरी दोस्ती है, आपसे ना ही गहरी जान पहचान मतलब क्यों बदतमीजी करनी है।'
बदतमीजी पर उतर आया था शाहिद अफरीदी
इरफान ने शाहिद अफरीदी की घटिया हरकत को लेकर कहा, मैंने अफरीदी को जवाब दिया तो उसने कुछ बदजुबानी की। मैंने अब्दुल रज्जाक पूछा यहां पर गोश्त कौन सा मिलता है। उसने कुछ नाम बताए। मैंने पूछा कुत्ते का गोश्त मिलता है क्या। रज्जाक ने कहा इरफान तुम ऐसा क्यों बोल रहे हो। मैंने अफरीदी को दिखाते हुए कहा उसने खाया है पक्का तभी कब से भौंक जा रहा है। मेरी इन बातों को उसने सुन लिया। उसकी आंखें लाल हो गई, लेकिन गुस्सा करके भी वो मुझे कुछ नहीं बोल पाया।'
बता दें कि इरफान पठान का ये वही पाकिस्तानी दौरा था जब उन्होंने टेस्ट में हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी थी। इरफान ने पूरे सीरीज में अपनी घातक गेंदबाजी से पाकिस्तानी टीम की हालत खराब करके रखी थी। इसी दौरे के बाद इरफान पठान टीम के लिए एक राइजिंग स्टार बन गए थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित