विटामिन ई कैप्सूल से चेहरे को मिलेगा गजब का ग्लो....
नई दिल्ली। स्किन को ग्लोइंग बनाना हो या फिर दाग-धब्बों और एक्ने से छुटकारा पाना हो, चेहरे से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल करते हैं। ये कैप्सूल बहुत ही आसानी से मार्केट में मिल भी जाते हैं। स्किन से लेकर बालों तक को खुबसूरत बनाने में विटामिन ई काफी मददगार होता है। यही वजह है कि कई लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, हम में से बहुत लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें विटामिन-ई की गोलियों का इस्तेमाल करने का सही तरीका मालूम नहीं होता। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल करने का तरीका और इससे होने वाले फायदों के बारे में-
विटामिन ई कैप्सूल का ऐसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले चेहरे को साफ करें
- किसी भी फेस मास्क को लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से धो लें। मेकअप लगा रखा है, तो इसे साफ कर लें। किसी क्लींजर या फेसवॉश की मदद से चेहरे को अच्छे से क्लीन करें।
- इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। बिना चेहरे की सफाई के कोई भी फेस मास्क चेहरा अब्जॉर्ब नहीं करेगा और फिर इसका इफेक्ट भी कम ही होगा।
- चेहरा धोने के बाद इसे किसी सॉफ्ट टॉवल से थपथपा कर पोंछ लें।
विटामिन ई फेसमास्क तैयार करें
- अब किसी कटोरी में विटामिन ई कैप्सूल को काटकर निकाल लें और फिर इसमें चार से पांच बूंद नारियल तेल डालकर मिक्स करें। आप नारियल तेल की जगह रोज वाटर, एलोवेरा जेल या बादाम के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
फेस मास्क चेहरे पर लगाएं
- अब इस विटामिन फेस मास्क को किसी कॉटन बॉल की मदद से पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और हल्के हाथों से पांच से दस मिनट तक चेहरे की चारों तरफ मालिश करें और फिर इसे सूखने के लिए कुछ देर छोड़ दें।
चेहरा धो लें
- फेस मास्क के सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें और फिर नर्म मुलायम टॉवेल से इसे थपथापा कर सुखाएं। इसके बाद कोई भी माइल्ड क्रीम लगाकर मॉइश्चराइज करें।
विटामिन ई फेस मास्क को लगाने के फायदे
- हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा मिलता है।
- हार्मोनल गड़बड़ी को दूर कर एक्ने की समस्या से निजात दिलाता है।
- स्किन ड्राइनेस की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
- होठों के कालेपन की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
- बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद