जल संसाधन मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक
भोपाल : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की। मंत्री सिलावट ने बैठक में निर्देश दिए कि महाकाल नगरी उज्जैन में क्षिप्रा नदी में मिलने वाले कान्ह नाले के प्रदूषित पानी के डायवर्जन के लिये बनाई गई कार्ययोजना की निविदा शीघ्र स्वीकृति के लिये वृहद् परियोजना नियंत्रण मण्डल के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
मंत्री सिलावट ने कहा कि 100 दिवस, 01 वर्ष, 05 वर्ष और 2047 तक विभाग की कार्य योजना तैयार करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री सिलावट ने कहा कि सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि के लिये अधिकाधिक सिंचाई परियोजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संकल्प पत्र 2023 में वर्णित विभाग के लक्ष्यों की पूर्ति के लिये सतत् प्रयास किये जावे। केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना में राज्य को आवंटित कार्यों में गति लाने के लिये परियोजना के लक्ष्यों को निर्धारित समय में प्राप्त करने के निर्देश दिये गये। मंत्री सिलावट ने कहा कि अंतर्राज्यीय ई.आर.सी.पी. परियोजना से संबंधित कार्यों को भी त्वरित गति से किये जाने के लिये कहा।
लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित अभियंताओं के नियुक्ति पत्र शीघ्र जारी किये जाये
मंत्री सिलावट ने विभागीय समीक्षा बैठक में लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित अभियंताओं को शीघ्र नियुक्ति पत्र प्रदान करने के निर्देश दिये। जिससे विभाग में अभियंताओं की कमी को पूरा किया जा सके। बैठक में प्रमुख सचिव मनीष सिंह एवं प्रमुख अभियंता शिशिर कुशवाह उपस्थित रहे।
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी