संदेशखाली में जो हुआ, उससे देश हुआ शर्मसार
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बारासात में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि संदेशखाली में जो हुआ, उससे देश शर्मसार हुआ है। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुए कथित महिला उत्पीड़न को लेकर बंगाल में हंगामा बरपा है, ऐसे में पीएम मोदी ने इस मामले को लेकर सीधे ममता सरकार पर निशाना साधा और गुनहगार को बचाने तक का गंभीर आरोप लगाया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को बंगाल के बारासात में एक रैली को संबोधित करते हुए संदेशखाली मामले को प्रमुखता से उठाया। पीएम मोदी ने संदेशखाली मामले को उठाते हुए पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि संदेशखाली में जो हुआ उससे देश शर्मसार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सब हो जाने के बाद भी टीएमसी सरकार बंगाल की महिलाओं के गुनहगार को बचाने का प्रयास कर रही है।
कहां है मेरा परिवार?
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि विपक्ष वाले जानना चाह रहे हैं कि कहां है मेरा परिवार? इन घोर परिवारवादियों को यहां आकर देखना चाहिए कि यही तो है मोदी का परिवार। उन्होंने कहा कि मोदी का हर पल इसी परिवार और देश की मातृशक्ति के प्रति समर्पित है। मुझे कष्ट होने पर यही माताएं-बहनें रक्षा कवच बनकर खड़ी हो जाती हैं। आज हर देशवासी खुद को मोदी का परिवार बता रहा है। हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान, हर बहन-बेटी मैं हूं मोदी का परिवार कह रहे हैं।
मेट्रो का विस्तार
रैली में पीएम मोदी ने कहा कि कोलकाता वह शहर है, जिसकी कितनी ही पीढ़ियां मेट्रो को देखकर ही बड़ी हुई हैं। जब यहां मेट्रो की शुरुआत हुई तब के शुरुआती 40 साल में कोलकाता मेट्रो का सिर्फ 28 किलोमीटर का कॉरिडोर ही बना था, लेकिन भाजपा सरकार ने बीते 10 सालों में कोलकाता मेट्रो का 31 किलोमीटर विस्तार किया है।
संदेशखाली की महिलाएं भी पहुंचीं रैली में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे तो रैली में 85 किलोमीटर दूर से संदेशखाली की महिलाएं भी शामिल होने पहुंचीं थीं। गौरतलब है कि संदेशखाली की महिलाओं ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख पर रेप और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इस पर पश्चिम बंगाल की राजनीति पिछले 2 माह से गरमाई हुई है। इस मामले को लेकर पीएम मोदी ने ममता सरकार को खूब निशाने पर लिया और आरोपी को बचाने का आरोप भी उन्होंने रैली के दौरान लगाया।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी