डब्ल्यूडब्लयूई चैम्पियन लोगन पॉल की नेटवर्थ करोड़ों में पहुंची
मॉडल नीना अगडल से शादी करने वाले डब्ल्यूडब्लयूई के अमेरिकी चैम्पियन लोगन पॉल करोड़ों की संपत्ति के भी मालिक हैं। लोगन ने रेसलर के साथ ही यूट्यूबर के तौर पर भी काम करके मोटी कमाई की है। उनकी नेटवर्थ करोड़ों में पहुंच गयी है। लोगन डब्ल्यूडब्लयूई के अलावा प्राइम हाइड्रेशन, यूट्यूब चैनल और स्पॉन्सरशिप से से भी कमाई करते हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 150 मिलियन डॉलर है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, यूट्यूब से उनकी अनुमानित मासिक आय 300,000 डॉलर से 600,000 डॉलर के बीच है। वह 2017, 2018 और 2021 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले यूट्यूबर भी थे। उनका पॉडकास्ट भी बहुत लोकप्रिय है। वह अक्सर पॉडकास्ट पर डब्ल्यूडब्लयूई के आंकड़े पेश करते हैं, जिससे भी इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा, उनके पास अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर 90 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिससे उन्हें कमाई करने और स्पॉन्सरशिप डील हासिल करने में सहायता मिलती है। एक अनुमान के अनुसार वह वह प्रायोजकों से किये करार से हर महीने 150,000 डॉलर से 300,000 डॉलर कमाते हैं।
लोगन पॉल एक पेशेवर मुम्केबाज भी हैं और इससे से भी उनको मोटी रकम मिलती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, वह मुम्केबाजी रिंग में ही उतरकर करीब 5 मिलियन डॉलर कमाते हैं। इसका मतलब है कि लोगन पॉल अलग-अलग तरीकों से पैसा कमाते हैं। इसके अलावा उनका अपनी ब्रैंड भी है। जिससे वह अच्छी कमाई करते हैं।
वही अब जल्द ही क्लैश इन पेरिस में जॉन सीना का मुकाबला करते हुए दिखेंगे। यह दिसंबर में प्रोफेशनल कुश्ती से जॉन सीना के रिटायरमेंट से पहले प्रीमियम लाइव इवेंट में उनकी आखिरी उपस्थिति में से एक होगी। इस मुकाबले की शुरुआत समरस्लैम के बाद स्मैकडाउन में हुई थी, जब सीना ने कोडी रोड्स के साथ मिलकर लोगन पॉल और ड्रू मैकइंटायर का सामना किया था।
वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने जीता फैंस का दिल
IPL एलिमिनेटर मुकाबले में बल्लेबाजों का तूफान, दर्शकों की हुई पैसों की वसूली
रोमांटिक ड्रामा फिल्म की कमाई पर टिकी इंडस्ट्री की नजर
ईद के मौके पर रिलीज हुआ ‘मैं हूं…’, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
भोपाल के अस्पताल में संवेदनहीनता? खुले में शव की चीर-फाड़ देख परिजन हुए बेहाल
ट्रम्प का आक्रामक रुख: ‘होर्मुज पर कब्जा मंजूर नहीं, चुनाव की परवाह नहीं’
कर्नाटक की राजनीति में हलचल: डीके शिवकुमार ने छुए सिद्धारमैया के पैर, इस्तीफे की चर्चा गर्म
Facebook-WhatsApp यूजर्स अलर्ट! Meta के नए प्लान की खबर, जानें सच क्या है
क्या कर्नाटक में होने वाला है बड़ा बदलाव? राज्यपाल के मुंबई जाने से चर्चाएं गर्म
ईरानी ठिकानों पर अमेरिकी हमला, कुवैत पर मिसाइल अटैक; क्षेत्र में बढ़ी युद्ध की आहट