असंग कबीर आश्रम सोनपैरी में योग आयोग स्थापना दिवस सम्पन्न
रायपुर : छत्तीसगढ़ योग आयोग का स्थापना दिवस आज असंग कबीर आश्रम सोनपैरी में सामाजिक कर्तव्य के माध्यम से सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुई दुखद घटना के चलते कार्यक्रम को श्रद्धांजलि सभा के साथ संयमित स्वरूप में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवकर साहेब (असंग कबीर आश्रम सोनपैरी) रहे। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।
अतिथियों द्वारा योग एवं जीवनशैली पर प्रेरणादायक उद्बोधन प्रस्तुत किए गए एवं सभी गणमान्य अतिथियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर कश्मीर के पहलगाम में शहीद हुए वीर जवानों और नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर विशेष रूप से योगेश्वरानंद योगी, किशोर साहू, जनपद सदस्य हिमांशु कुर्रे और प्रणव शर्मा, सहायक लेखा अधिकारी गौरव देवांगन, परिवीक्षा अधिकारी रविकांत कुंभकार, छबि राम साहू, ज्योति साहू, योगी राम साहू सहित बड़ी संख्या में योग साधक व ग्राम सोनपैरी के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शक्ति अवार्ड 2026 सम्पन् , न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने किया नारी शक्तियों का सम्मान
ऑल-टाइम लो पर रुपया, 19 पैसे टूटकर 93.08 तक लुढ़का
वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब में ‘धुरंधर 2’, रचा नया इतिहास
ठेकों को लेकर शराब व्यापारियों का दबाव, आबकारी विभाग पर ब्लैकमेल जैसे हालात
IPL में 10 कप्तान भारतीय, PSL में गैर-पाकिस्तानी कप्तानों को तरजीह
इंदौर एयरपोर्ट का विस्तार, 24 मार्च को टर्मिनल-1 का लोकार्पण
‘सैमसन की गैरमौजूदगी खलेगी’, कप्तान रियान पराग का बयान
इंग्लैंड क्रिकेट के सामने नई समस्या, गेंद सप्लाई प्रभावित
राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, Sam Curran सीजन से बाहर होने की कगार पर
आईपीएल 2026 में नए चेहरे, 10 विदेशी खिलाड़ी पहली बार आएंगे नजर