जीशान ने अपने को साबित किया
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे लेग स्पिनर जीशान अंसारी का कहना है कि वह शेन वॉर्न, अनिल कुंबले और पीयूष चावला जैसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में डेब्यू किया था। उन्हें एडम जंपा की जगह टीम में शामिल किया गया है। जीशान को काव्य मारन की सनराइजर्स ने मेगा ऑक्शन में 40 लाख रुपये में खरीदा गया था। जीशान ने अपने पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाफ डुप्लेसिस, जेक फ्रेजर मैकगर्क और केएल राहुल जैसे दिग्गजों को आउट कर सबको हैरान दिया। जीशान ने भारतीय अंडर टीम से भी खेला है। यूपी टी20 लीग में अपनी शानदार लेग स्पिन गेंदबाजी से उन्होंने प्रभावित किया था। इस गेंदबाज ने मेरठ मावेरिक्स के लिए खेलते हुए टूर्नामेंट में 24 विकेट लिए थे। इसी कारण आईपीएल में भी उन्हें अवसर मिला है। जीशान के पिता दर्जी हैं और उन्होंने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत की। जीशान, शेन वॉर्न को अपना आदर्श मानते हैं और मुथैया मुरलीधरन से गेंदबाजी के गुर सीख रहे हैं। एसआरएच ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 40 लाख रुपये में खरीदा था।
जीशान को दिल्ली कैपिटल्स की टीम में अचानक शामिल किया गया था। पैट कमिंस के इस फैसले पर कई सवाल उठे। जीशान अंसारी एक अनजान खिलाड़ी थे। लेकिन जीशान ने अपने कप्तान के भरोसे को सही साबित किया। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और कई बड़े खिलाड़ियों को आउट किया। जीशान ने उत्तर प्रदेश के लिए 5 फर्स्ट-क्लास मैचों में भी 17 विकेट लिए हैं। इस क्रिकेटर ने कहा था, ‘ मैंने शेन वॉर्न, अनिल कुंबले और पीयूष चावला जैसे खिलाड़ियों से प्रेरणा ली. और उनकी गेंदबाजी को गहराई से अध्ययन किया। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैंने इस लीग में पीयूष चावला के साथ खेला। जीशान एक साधारण परिवार से हैं और उनके पिता दर्जी का काम करते हैं।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड