जुलाई को बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी।
रिजिजू ने कहा, "भारत सरकार की सिफारिश पर भारत के माननीय राष्ट्रपति ने 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।"
ऐतिहासिक होगा बजट
यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। इससे सभी वर्गों की कई उम्मीदें जुड़ी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी कह चुकी हैं कि यह बजट कई मामलों में ऐतिहासिक होगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रमुख सामाजिक और आर्थिक निर्णय बजट का मुख्य आकर्षण होंगे।
अप्रैल-जून में हुए लोकसभा चुनावों के कारण अंतरिम बजट फरवरी में पेश किया गया था। इसमें वित्त मंत्री ने किसी बड़ी योजना का एलान नहीं किया था। टैक्स से जुड़ी भी कोई खास राहत नहीं मिली थी। ऐसे में इस बार टैक्सपेयर्स को बजट से बड़ी उम्मीदें हैं।
रिकॉर्ड बनाएंगी वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारण इस बार बजट पेश करने के साथ एक अनोखा रिकॉर्ड बनाएंगी। वह लगातार सात केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। निर्मला सीतारमण इस मामले में मोरारजी देसाई को पीछे छोड़ेंगी, जिन्होंने लगातार छह बजट पेश किए थे।
प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम: गुस्साए पिता ने JCB चलाकर दामाद का मकान तोड़ा
न निवेश आया, न रोजगार सृजन—सरकारी दावों पर सवाल
36 बंदियों ने की आत्महत्या, जेल व्यवस्था पर गंभीर सवाल
200 बच्चों के नाम पर 400 थाली मध्यान्ह भोजन का बिल
प्रशासन ने कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की
भारत-फिलीपींस संबंधों को नई मजबूती देने की जिम्मेदारी
साली को भेजा गया वॉइस मैसेज बना परिवार में बवाल की वजह
Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
महिला और उसके पति को कथित तौर पर बंधक बनाने का आरोप