तेजी से घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार
भारतीय रिजर्व बैंक ने 24 मई 2024 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़ें जारी किये हैं। इस हफ्ते भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.027 अरब डॉलर से घटकर 646.673 अरब डॉलर हो गया।आरबीआई ने शुक्रवार को बताया कि 24 मई को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.027 अरब डॉलर घटकर 646.673 अरब डॉलर रह गया। वहीं पिछले सप्ताह 4.549 अरब डॉलर के उछाल के बाद मुद्रा भंडार 648.7 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।24 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.51 अरब डॉलर घटकर 567.499 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर के संदर्भ में व्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों की वृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव भी शामिल होता है।इसके साथ ही स्वर्ण भंडार 48.2 करोड़ डॉलर घटकर 56.713 अरब डॉलर रह गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.135 अरब डॉलर रह गए। इस दौरान आईएमएफ के पास भारत की आरक्षित स्थिति भी 10 लाख घटकर 4.326 अरब डॉलर रह गई।
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आयुर्वेद के अनुसार वात, पित्त, कफ का संतुलन करता है यह पत्ता
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया
सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार
T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत
MP News: अभ्युदय जैन केस में मां अलका जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत