देश की सरकारी तेल कंपनियों हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दामों को रिवाइज करते हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों को अपडेट किया गया है। पिछले साल मई 2022 में ही इनके दामों को राष्ट्रीय स्तर पर बदला गया है। यह वैश्विक कच्चे तेल की कीमत के आधार पर तय किया जाता है। इसमें टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट भी शामिल होते हैं। इस वजह से हर राज्य में इनकी कीमत अलग होती है।

आपतो बता दें कि आज भी गाड़ी चालक को राहत की खबर है। देश की तेल कंपनियां बीपीसीएल (BPCL), एचपीसीएल (HPCL) और इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने आज भी इनकी कीमतों को स्थिर रखने का फैसला लिया है। आइए, जानें कि देश के महानगरों के साथ बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या है?

फोन से चेक करें इसके दाम

आप अपने फोन से भी लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल के दामों को चेक कर सकते हैं। आप RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजकर नए रेट्स जान सकते हैं। इसके अलावा आप इंडियन ऑयल के ऐप के जरिये भी ताजा रेट्स जान सकते हैं।