सूर्यकुमार यादव ने की इस बल्लेबाज की जमकर तारीफ, कहा.....
राजकोट टेस्ट मैच में डेब्यू करने के बाद से सरफराज खान के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। चौथे टेस्ट में बेन स्टोक्स के माइंड गेम का शिकार होने बाद सरफराज खान ने शुक्रवार को वापसी करते हुए मेहमान टीम के खिलाफ एक और शानदार पारी खेली।
धर्मशाला में पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन सरफराज ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। सरफराज खान ने 60 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। मुंबई के इस बल्लेबाजी क्षमता से टी20 किंग सूर्यकुमार यादव बहुत प्रभावित हुए। सूर्या ने सरफराज की फोटो शेयर करते हुए उनकी तारीफ की।
सूर्यकुमार ने लिखा- 'शेर भूखा है'
सरफराज ने पारी के दौरान जिन गेंदों का सामना किया, उनमें से 93 फीसदी गेंद उन्होंने मिडल की और केवल तीन गेंद उनसे बीट हुई। उस आंकड़े का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए सूर्यकुमार ने इसे कैप्शन दिया, 'शेर भूखा है।'
सूर्यकुमार ने किया था प्रेरित
सूर्यकुमार सरफराज के बहुत बड़े समर्थक रहे हैं, क्योंकि दोनों क्रिकेटर एक ही राज्य टीम के लिए खेलते हैं। वह सूर्यकुमार ही थे जिन्होंने सरफराज के पिता नौशाद को अपने बेटे का डेब्यू देखने के लिए राजकोट जाने के लिए प्रेरित किया था। सूर्यकुमार ने एक वॉयस नोट जारी कर उन्हें राजकोट जाने के लिए प्रेरित किया था।
सरफराज के पिता ने किया था खुलासा
सूर्या ने कहा था कि पिछले साल नागपुर में जब मुझे टेस्ट कैप मिली तो मेरा परिवार मेरे साथ था, वह हम सभी के लिए एक यादगार पल था। आपको वहां रहना होगा। इसका खुलासा सरफराज के पिता ने भी किया था।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामेदार चर्चा, साय ने गिनाईं पिछली सरकार की नाकामियां
मंदिरों से निकले फूलों का कमाल: रीवा में तैयार हो रहा इको-फ्रेंडली गुलाल
घुसपैठ का खुलासा: फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहे थे 5 अफगानी, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
गौशालाओं के विस्तार और नई योजनाओं का संकेत
प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम: गुस्साए पिता ने JCB चलाकर दामाद का मकान तोड़ा
न निवेश आया, न रोजगार सृजन—सरकारी दावों पर सवाल
36 बंदियों ने की आत्महत्या, जेल व्यवस्था पर गंभीर सवाल
200 बच्चों के नाम पर 400 थाली मध्यान्ह भोजन का बिल
प्रशासन ने कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की
भारत-फिलीपींस संबंधों को नई मजबूती देने की जिम्मेदारी