डॉलर के मुकाबले इतने पैसे चढ़कर बंद हुआ रुपया
इस हफ्ते बाजार में आई भारी गिरावट को रिकवर करने में शेयर मार्केट को 3 दिन का समय लगा। हालांकि, भारतीय करेंसी अभी भी रिकवरी मोड में ही है। आज शेयर बाजार ऑल-टाइम हाई पर बंद हुआ। बाजार में आई तेजी के साथ रुपये में भी तेजी देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे चढ़कर बंद हुआ।लगातार 8वीं बार रेपो रेट को स्थिर रखा गया। आज एमपीसी बैठक में लिए गए फैसलों का एलान करते हुए आरबीआई गवर्नर ने बताया कि एमपीसी बैठक के सदस्य ने इस बार भी रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया।
फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा कि विदेशों में प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले कमजोर अमेरिकी मुद्रा और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कम कीमतों ने भी स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया। हालांकि, विदेशी फंड के बहिर्वाह ने रुपये में तेजी को रोक दिया।इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय करेंसी 83.46 पर मजबूत खुली और ग्रीनबैक के मुकाबले 83.48 से 83.37 के दायरे में चली गई। अंततः डॉलर के मुकाबले 83.39 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो पिछले बंद से 14 पैसे की बढ़त दर्ज करती है।
पिछले सत्र यानी गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे टूटकर 83.53 पर बंद हुआ।भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को लगातार आठवीं बार नीतिगत दर को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि वह मुद्रास्फीति पर कड़ी निगरानी बनाए रखेगा। चालू वित्त वर्ष के लिए दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है।
रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
अभ्युदय जैन केस में आरोपी मां को राहत, निचली अदालत का संज्ञान निरस्त
यूपी को ग्लोबल लॉजिस्टिक्स हब बनाने की तैयारी, कार्गो इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
MP के इस बाजार में 3000 किलो खजूर बना चर्चा का विषय
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में 6600 रुपये का उछाल, सोना 1.61 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट
The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार; सेंसेक्स 470 अंक चढ़ा, निफ्टी 25500 के पार
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट